कनवास: शराब के नशे में वाहन चलाते एक व्यक्ति को देवली मांजी से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 27, 2025 पुलिस ने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति को देवली मांजी से गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान देवेन्द्र को पकड़ा है।