कनवास: कनवास से ₹8 लाख कीमत की 144 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
Kanwas, Kota | Oct 23, 2025 कनवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 144 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अन्तर्राजिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही कार जब्त की है। बरामद शराब की अंतर्राज्यीय बाजार में करीब 8 लाख रुपये की कीमत बताई गई है। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने यह जानकारी दी।