कनवास: देवली मांजी पुलिस ने NDPS एक्ट मामले में 2 साल से फरार आरोपी को जोधपुर से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 25, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट मामले में 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी सुनील बिश्नोई को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर जिले के विष्णुपुरा बिरामी थाना डांगियावास का निवासी है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय से प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।