बरहट: पेंघी गांव में आम का पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Barhat, Jamui | Jun 15, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के पैंघी गांव में हरा आम के पेड़ को काटने का विरोध करने पर किसान के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दबंग किसान के साथ मारपीट कर रहा है। हालांकि इसको लेकर पीड़ित किसान के द्वारा बरहट थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है