दूसरे दिन भी बंद रहा तिमली-बड़मा लिंक मार्ग, 80 गांवों का संपर्क टूटा, 2013 आपदा के बाद भी नहीं मिला स्थायी समाधान, 26 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में अटका, ग्रामीण जनता परेशान!!
केदारघाटी का सबसे संवेदनशील भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच तिमली-बड़मा लिंक मोटर मार्ग दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरने से मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है, जिससे करीब 80 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक हर स्तर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।