Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन का कहर, क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक पर मंडराया बड़ा खतरा, लगातार धंस रही जमीन, शौचालय जमींदोज, मकान पर संकट, ग्रामीणों ने की तत्काल राहत और विस्थापन की मांग!! रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है। भूस्खलन की घटनाओं में लगातार वृद्धि से कई गांवों में लोगों की सुरक्षा पर संकट गहराने लगा है। अगस्त्यमुनि विकासखंड की ग्राम पंचायत क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक में लगातार हो रहे भूस्खलन ने एक परिवार को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है।

MORE NEWS

दूसरे दिन भी बंद रहा तिमली-बड़मा लिंक मार्ग, 80 गांवों का संपर्क टूटा, 2013 आपदा के बाद भी नहीं मिला स्थायी समाधान, 26 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में अटका, ग्रामीण जनता परेशान!!

केदारघाटी का सबसे संवेदनशील भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच तिमली-बड़मा लिंक मोटर मार्ग दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरने से मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है, जिससे करीब 80 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक हर स्तर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरे दिन भी बंद रहा तिमली-बड़मा लिंक मार्ग, 80 गांवों का संपर्क टूटा, 2013 आपदा के बाद भी नहीं मिला स्थायी समाधान, 26 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में अटका, ग्रामीण जनता परेशान!! केदारघाटी का सबसे संवेदनशील भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र एक बार फिर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच तिमली-बड़मा लिंक मोटर मार्ग दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरने से मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है, जिससे करीब 80 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक हर स्तर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026

Live: रूद्रप्रयाग जिले के 80 गांवों को जोड़ने वाला मोटरमार्ग बंद,, 26 करोड़ की धनराशि नहीं मिलने से 2013 की आपदा के बाद से हो रहा पहाड़ी से भूस्खलन और मंदाकिनी नदी से कटाव!!

Live: रूद्रप्रयाग जिले के 80 गांवों को जोड़ने वाला मोटरमार्ग बंद,, 26 करोड़ की धनराशि नहीं मिलने से 2013 की आपदा के बाद से हो रहा पहाड़ी से भूस्खलन और मंदाकिनी नदी से कटाव!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026

🚨रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर फिर मौसम की मार🌧️⛰️

लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग एक बार फिर कई स्थानों पर बाधितहो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है,  जबकि मौके पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम व मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा। यात्रियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #WeatherAlert #CharDhamYatra #BreakingNews

🚨रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर फिर मौसम की मार🌧️⛰️ लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग एक बार फिर कई स्थानों पर बाधितहो गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है, जबकि मौके पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम व मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा। यात्रियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। #KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #WeatherAlert #CharDhamYatra #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026