रुद्रप्रयाग में भूस्खलन का कहर, क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक पर मंडराया बड़ा खतरा,
लगातार धंस रही जमीन, शौचालय जमींदोज, मकान पर संकट, ग्रामीणों ने की तत्काल राहत और विस्थापन की मांग!!
रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है। भूस्खलन की घटनाओं में लगातार वृद्धि से कई गांवों में लोगों की सुरक्षा पर संकट गहराने लगा है।
अगस्त्यमुनि विकासखंड की ग्राम पंचायत क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक में लगातार हो रहे भूस्खलन ने एक परिवार को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026