हथुआ: डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: बरीरायभान मिर्जापुर विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई का उत्साह
तकनीक के इस दौर में अब ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी पीछे नहीं हैं। हथुआ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरिरायभान मिर्जापुर के छात्र-छात्राएं इन दिनों पूरे उत्साह के साथ ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के इस बढ़ते प्रभाव ने शिक्षा के प्रति एक नया नजरिया पेश किया है।