Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने हांसी से मादक पदार्थ लेकर आ रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 10.58 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थ तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने थाना तोशाम क्षेत्र में एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 05.06.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के उप निरीक्षक अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान हांसी रोड तोशाम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी बोलेरो गाड़ी में हांसी से तोशाम की तरफ आ रहा है, जिसके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर सूचना के आधार पर एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.58 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पुत्र सजन निवासी गांव मांकावास जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी सुनील को पेश माननीय न्यायालय कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थ हांसी से खरीदकर लाया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में दिनांक 06.06.2026 को *आरोपी अजय पुत्र दिलबाग निवासी राजथल हांसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।* गिरफ्तार आरोपी अजय को पेश माननीय न्यायालय किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी सुनील को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पेश माननीय न्यायालय किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026

MORE NEWS

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से 105.8 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद।

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने मादक पदार्थ रखने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से 105.8 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026

पहले पाठ सुनाओ, फिर बल्ला चलाओ : घुसकानी में शिक्षा और खेल का अनूठा मॉडल
नवाचार विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को भी मजबूत करते हैं : राजेश बूरा
कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण बनी बदलाव की पाठशाला : रमेश बूरा
भिवानी, 07 जून : गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओ.पी. दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई एवं खेल में अव्वल बनाने के लिए संचालित बदलाव की पाठशाला के साथ गांव प्रेमनगर के सरपंच एवं खेल प्रेमी राजेश बूरा तथा शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने अपने अनुभव साझा किए। इसी दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए चलाए जा रहे खेल एवं शैक्षणिक नवाचारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बॉक्स
बदलाव की पाठशाला में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए किए कई नवाचार : सरपंच राजेश बूरा
मुख्य अतिथियों द्वारा सॉफ्टबॉल नर्सरी में शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू एवं कोच सनेश दलाल द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक की बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच, समर्पण और अच्छी भावना हो तो वह शिक्षा के क्षेत्र में असंभव को भी संभव बना सकता है। इसी सोच के साथ विद्यालय में बदलाव की पाठशाला की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। अनुभव साझा करने के दौरान अतिथियों ने देखा कि बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। जो विद्यार्थी सबसे पहले अपना गृहकार्य एवं पाठ सही ढंग से सुनाता है, उसे मैदान में सबसे पहले अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने का अवसर दिया जाता है। भविष्य में ऐसे विद्यार्थियों को टीम का नेतृत्व एवं कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस अनूठी पहल ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि पैदा की है।
बॉक्स
पाठ्यपुस्तक, लेखन शैली, एमसीक्यू एवं ओएमआर आधारित अध्ययन का पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने किया अवलोकन
मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा लिखे गए, हिंदी एवं अंग्रेजी में पैराग्राफ, उनकी लेखन शैली, एमसीक्यू आधारित मूल्यांकन प्रणाली तथा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवलोकन किया। शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिया। इससे प्रभावित होकर उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पहले बल्लेबाजी करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने कहा कि बदलाव की पाठशाला विशेष रूप से पढ़ाई में कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने में सफल रही है। प्रतिभा किसी वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती, बल्कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर हर बच्चा आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं खेल से रोजगार तक का जो लक्ष्य बदलाव की पाठशाला ने निर्धारित किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
बॉक्स
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना
मुख्य अतिथियों ने शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, कोच सनेश दलाल तथा बदलाव की पाठशाला से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान शिक्षा, खेल और संस्कारों को एक साथ जोडक़र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरपंच राजेश बूरा एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने पाठ को कंठस्थ सुनाने वाले विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की। वहीं हवा सिंह पंच, सतबीर सिंह पूर्व पंच एवं कोच सनेश दलाल ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बॉक्स
विद्यालय सौंदर्यकरण में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग : विनोद पिंकू
शारीरिक शिक्षक एवं बदलाव की पाठशाला के सदस्य विनोद पिंकू ने बताया कि विद्यालय सौंदर्यकरण में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, सरपंच सुनीता-संदीप दलाल, विद्यालय स्टाफ, फालसा ईको कल्ब के छात्र सदस्यों,ग्राम पंचायत तथा ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल सरकारी भवन नहीं, बल्कि शिक्षा का मंदिर है। यदि ग्रामीण, विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें तो विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है, जिससे भविष्य में बच्चों के लिए बेहतर रोजगार और विकास के अवसर तैयार होंगे। इस अवसर पर कोच सनेश दलाल, पंच हवा सिंह, पूर्व पंच सतबीर सिंह, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बदलाव की पाठशाला के सदस्य उपस्थित रहे।

पहले पाठ सुनाओ, फिर बल्ला चलाओ : घुसकानी में शिक्षा और खेल का अनूठा मॉडल नवाचार विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को भी मजबूत करते हैं : राजेश बूरा कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण बनी बदलाव की पाठशाला : रमेश बूरा भिवानी, 07 जून : गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओ.पी. दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई एवं खेल में अव्वल बनाने के लिए संचालित बदलाव की पाठशाला के साथ गांव प्रेमनगर के सरपंच एवं खेल प्रेमी राजेश बूरा तथा शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने अपने अनुभव साझा किए। इसी दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए चलाए जा रहे खेल एवं शैक्षणिक नवाचारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बॉक्स बदलाव की पाठशाला में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए किए कई नवाचार : सरपंच राजेश बूरा मुख्य अतिथियों द्वारा सॉफ्टबॉल नर्सरी में शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू एवं कोच सनेश दलाल द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक की बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच, समर्पण और अच्छी भावना हो तो वह शिक्षा के क्षेत्र में असंभव को भी संभव बना सकता है। इसी सोच के साथ विद्यालय में बदलाव की पाठशाला की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। अनुभव साझा करने के दौरान अतिथियों ने देखा कि बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। जो विद्यार्थी सबसे पहले अपना गृहकार्य एवं पाठ सही ढंग से सुनाता है, उसे मैदान में सबसे पहले अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने का अवसर दिया जाता है। भविष्य में ऐसे विद्यार्थियों को टीम का नेतृत्व एवं कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस अनूठी पहल ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि पैदा की है। बॉक्स पाठ्यपुस्तक, लेखन शैली, एमसीक्यू एवं ओएमआर आधारित अध्ययन का पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने किया अवलोकन मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा लिखे गए, हिंदी एवं अंग्रेजी में पैराग्राफ, उनकी लेखन शैली, एमसीक्यू आधारित मूल्यांकन प्रणाली तथा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवलोकन किया। शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिया। इससे प्रभावित होकर उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पहले बल्लेबाजी करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने कहा कि बदलाव की पाठशाला विशेष रूप से पढ़ाई में कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने में सफल रही है। प्रतिभा किसी वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती, बल्कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर हर बच्चा आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं खेल से रोजगार तक का जो लक्ष्य बदलाव की पाठशाला ने निर्धारित किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बॉक्स शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना मुख्य अतिथियों ने शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, कोच सनेश दलाल तथा बदलाव की पाठशाला से जुड़े सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान शिक्षा, खेल और संस्कारों को एक साथ जोडक़र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरपंच राजेश बूरा एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने पाठ को कंठस्थ सुनाने वाले विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की। वहीं हवा सिंह पंच, सतबीर सिंह पूर्व पंच एवं कोच सनेश दलाल ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बॉक्स विद्यालय सौंदर्यकरण में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग : विनोद पिंकू शारीरिक शिक्षक एवं बदलाव की पाठशाला के सदस्य विनोद पिंकू ने बताया कि विद्यालय सौंदर्यकरण में विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, सरपंच सुनीता-संदीप दलाल, विद्यालय स्टाफ, फालसा ईको कल्ब के छात्र सदस्यों,ग्राम पंचायत तथा ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल सरकारी भवन नहीं, बल्कि शिक्षा का मंदिर है। यदि ग्रामीण, विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें तो विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है, जिससे भविष्य में बच्चों के लिए बेहतर रोजगार और विकास के अवसर तैयार होंगे। इस अवसर पर कोच सनेश दलाल, पंच हवा सिंह, पूर्व पंच सतबीर सिंह, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बदलाव की पाठशाला के सदस्य उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026

एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने हांसी से मादक पदार्थ लेकर आ रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 10.58 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद

एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने हांसी से मादक पदार्थ लेकर आ रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 10.58 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026

संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर भाजपा का जोर
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न
पुराने साथियों के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं के जोश से और मजबूत होगा संगठन : सुनील भारद्वाज
भिवानी, 07 जून : भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और धरातल पर पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को भिवानी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक स्थानीय जीण विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की गई। महीने के पहले सप्ताह में होने वाली इस नियमित बैठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने विशेष रूप से भाग लिया और आगामी सांगठनिक रूपरेखा पर गहन मंथन किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे और पुराने साथियों को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने सांगठनिक एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर की संरचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा मुख्य लक्ष्य पुराने सभी निष्ठावान साथियों को साथ लेकर चलना और उनके अनुभवों का लाभ उठाना है। इसके साथ ही, ग्रामीण मंडल के दायरे को बढ़ाते हुए नए ऊर्जावान साथियों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है, ताकि संगठन को नई गति मिल सके।उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच जाना होगा और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र प्रमुखों और पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट साझा की। सांगठनिक चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से तय हुआ कि ग्रामीण मंडल के प्रत्येक बूथ को अभेद्य बनाया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में विशेष संपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिससे न केवल पार्टी का जनाधार बढ़ेगा बल्कि ग्रामीण अंचल में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर भाजपा का जोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न पुराने साथियों के अनुभव और नए कार्यकर्ताओं के जोश से और मजबूत होगा संगठन : सुनील भारद्वाज भिवानी, 07 जून : भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और धरातल पर पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को भिवानी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक स्थानीय जीण विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की गई। महीने के पहले सप्ताह में होने वाली इस नियमित बैठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने की। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने विशेष रूप से भाग लिया और आगामी सांगठनिक रूपरेखा पर गहन मंथन किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे और पुराने साथियों को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने सांगठनिक एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर की संरचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा मुख्य लक्ष्य पुराने सभी निष्ठावान साथियों को साथ लेकर चलना और उनके अनुभवों का लाभ उठाना है। इसके साथ ही, ग्रामीण मंडल के दायरे को बढ़ाते हुए नए ऊर्जावान साथियों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है, ताकि संगठन को नई गति मिल सके।उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच जाना होगा और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र प्रमुखों और पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट साझा की। सांगठनिक चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से तय हुआ कि ग्रामीण मंडल के प्रत्येक बूथ को अभेद्य बनाया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में विशेष संपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिससे न केवल पार्टी का जनाधार बढ़ेगा बल्कि ग्रामीण अंचल में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026

थाना शहर पुलिस भिवानी ने बाजार में महिला के बैग से रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, 5,800/- रुपये बरामद।

थाना शहर पुलिस भिवानी ने बाजार में महिला के बैग से रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, 5,800/- रुपये बरामद।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 7, 2026