शिवहर: पिपराही थाना पुलिस ने पिपराही बाजार से शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि पुलिस ने गश्ती के दौरान पिपराही बाजार पर शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम वीरु सहनी है. जो पिपराही का ही रहने वाला है. गिरफ्तार करने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गयी. जहां शराब पीने की पुष्टि हुआ है. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में शिवहर जेल भेज दिया।