बाह: गांव गुर्जा फ्लू में बयान से पहले दिव्यांग लापता, स्वजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
बसई अरेला के गांव गुर्जा फ्लू में जमीन विवाद से जुड़े मामले में बोलने और सुनने में दिव्यांग पप्पू पचौरी के बयान दर्ज होने से पहले ही उनके लापता होने की खबर सामने आई है। पप्पू पचौरी और उनकी दिव्यांग बहन के बयान शनिवार को पुलिस के समक्ष दर्ज होने थे, लेकिन पप्पू के दो दिन से लापता होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।