बाह: नगला भरी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, उपकरण और सामान जलकर राख
बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव नगला भरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। संतोष परिहार के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से फ्रीज, मोबाइल, इन्वर्टर, कपड़े, बर्तन, अनाज और घर की विद्युत लाइन पूरी तरह से जल गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।