बाह: बड़ा गांव के पास स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 घायल
बाह के बड़ा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में विट्ठोना निवासी 55 वर्षीय पतरी देवी, उनके पति 57 वर्षीय रामनिवास और 22 वर्षीय रूप सिंह पुत्र अतर सिंह शामिल हैं।