बाह: पिनाहट के अरनौटा गांव में रेप और पोक्सो धाराओं की मांग को लेकर 6 घंटे तक जाम, प्रशासन के हस्तक्षेप से खुला मार्ग
पिनाहट के अरनौटा गांव में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध करते हुए लगभग 6 घंटे तक जाम लगाए रखा। परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग कर रहे थे। इस जाम ने लगभग 2 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित किया।