बाह: पुरा चतुर्भुज में गर्भवती महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर निकाला, बाइक और 2 लाख रुपये की मांग
थाना चित्रहाट के अंतर्गत पुरा चतुर्भुज गांव में एक गर्भवती महिला को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो खेड़ा राठौर के पुरा गुमानसिंह की निवासी है, की शादी 10 साल पहले पुरा चतुर्भुज के एक युवक के साथ हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर बाइक और 2 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।