खानपुर: खानपुर कस्बे के टोडी मोहल्ले में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
खानपुर कस्बे के टोडी मोहल्ले में आज रविवार को सुबह 8 बजे के लगभग संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । युवक की पहचान खानपुर निवासी रामबाबू अग्रवाल के रूप में हुई। खानपुर थाना पुलिस से बताया कि मृतक रामबाबू मकान में अकेला रहता था मकान के आसपास बदबू आने पर पड़ोसियों ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।