चौमूं: रेनवाल में विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
Chomu, Jaipur | May 22, 2026 किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में एक विवाहिता के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की आत्महत्या की सूचना के बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंखे से शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।