कुम्भराज: गोविंदपुरा गांव में रास्ते के बरसों पुराने विवाद का मामला, पुलिस और प्रशासन ने गांव में लोगों के साथ बैठकर सुलझाया मामला
Kumbhraj, Guna | Sep 11, 2026 गुना में कुंभराज के ग्राम गोविंदपुरा रास्ते के पुराने विवाद का 11 सितंबर को समाधान हो गया। 11 सितंबर को दी जानकारी में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गोविंदपुरा गांव पहुंची, विवादित रास्ते को लेकर सभी पक्षों को सुना चर्चा की पंचनामा बनाया। और सहमति से रास्ते का विवाद सुलझाया गया है। भविष्य में किसी भी पक्ष द्वारा विवाद या समस्या पर कार्यवाही की चेतावनी दी।