मड़ियाहू: रमईपुर गाँव में युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, हार्ट अटैक से हुई थी मौत
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रमईपुर गांव के रहने वाले अजय तिवारी की मौत का राज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। इस मामले में परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।पत्नी ने अपनी सास और देवर पर मौत का आरोप लगाया था।