मड़ियाहू: सदरगंज के पास सिलेंडर से दो दुकानों में लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
मड़ियाहूं-वाराणसी रोड पर सदरगंज के पास शनिवार को आग लगने से दो दुकानें जल गईं। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत नाश्ता बनाते समय एक सिलेंडर से हुई थी। एक व्यक्ति ने पानी में भिगोए बोरे का इस्तेमाल करके सिलेंडर की आग पर काबू पाया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ने से बच गई।