मड़ियाहू: असवा गांव के दस मुसहर परिवारों को डीएम ने आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र वितरित किया
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के असवा गांव में दस मुसहर परिवारों को आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र मिला। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मड़ियाहूं तहसील परिसर मे इन परिवारों को आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र के निर्देश पर हल्का लेखपाल विशाल यादव ने गांव में सर्वे किया।