मड़ियाहू: परियत गांव में लाइब्रेरी के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में स्थित लाइब्रेरी के बाहर से एक युवक ने साइकिल चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका विडेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया कि साइकिल एक फर्नीचर मिस्त्री की थी, जो पास में काम करने आया था। इस दौरान अज्ञात युगक मौके पर पहुंचा और साइकिल उठाकर फरार हो गया।