मड़ियाहू: भौरास गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के भौरास गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता प्रमिला पत्नी महेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी लक्ष्मी नारायण आदि के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया गया. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है.