मड़ियाहू: रामलीला मैदान में डॉ. सोनेलाल पटेल के 16वें परिनिर्वाण दिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया संबोधन
केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में डॉ. सोनेलाल पटेल के 16वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने देश में न्यायिक आयोग के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया और जाति जनगणना को समाज की खुशहाली के लिए जरूरी बताया। पटेल ने कहा कि अपना दल हमेशा से जाति जनगणना की मांग करता रहा है.