खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अच्छी बारिश, भरपूर धान उत्पादन और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया. कृषि कार्य शुरू होने से पहले आयोजित इस पारंपरिक अनुष्ठान में पूरे गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान गराम देवता तथा मां पाउड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. गांव के देउरी