डग झालावाड़
झालावाड़: SDRF के तहत कराए गए स्कूल मरम्मत कार्यों का भुगतान अटका, ठेकेदारों में भारी रोष!
पिपलोदी स्कूल हादसे के बाद सरकार के आदेश पर जिले के 567 विद्यालयों में मरम्मत कार्य कराए गए थे। कार्य समय पर और संतोषजनक तरीके से पूरे होने के बावजूद लाखों रुपयों का भुगतान अब तक लंबित है। बार-बार की जांचों और अटके भुगतान से परेशान ठेकेदारों ने अब नए टेंडरों का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है।
4 बार टेंडर निकलने के बाद भी किसी ठेकेदार ने फॉर्म नहीं भरा।31 मार्च 2026 तक होने वाला भुगतान रुकने से ठेकेदार आर्थिक व मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।प्रधानाचार्यों के हैंडओवर और जांचें सही मिलने के बाद भी भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर से जल्द राहत की मांग की है।
जब तक पुराना भुगतान नहीं, तब तक नया काम नहीं!
#Jhalawar #JhalawarNews #DagJhalawar #SDRFFunds #RajasthanNews ContractorsProtest JhalawarCollector SchoolRepairWorks GroundReport