गाजियाबाद के मोदीनगर की हरमुखपुरी कॉलोनी गेट-2 से एक पुलिसकर्मी की तस्वीरें और कथित वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी बाइक चलाते समय सड़क पर गिर गया और बेसुध हालत में नजर आया।
घटना को लेकर पुलिसकर्मी के कथित रूप से नशे में होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।
.
.
.
.
#Modinagar #Ghaziabad #GhaziabadPolice #UPPolice #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Aug 29, 2026