शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
मुजफ्फरनगर जिला युवा अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को समझने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और संवाद जरूरी है।
बैठक में आरक्षण, यूजीसी बिल और एससी एक्ट सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन की ओर से आगामी चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति और विरोध की बात भी कही गई।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Shamli #Thanabhawan #KarniSena #ShekharChauhan #AkhilBhartiyaKarniSena
Fatehabad, Agra | Aug 29, 2026