महावन: राया पुलिस ने 2.220 किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
राया। थाना राया पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान एक युवक को 2 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लोकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय थान सिंह, निवासी भरऊ, थाना राया, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है