कुटुंबा: अंबा में हल्की बारिश से खुली पोल, एनएच किनारे बनी नाली की अधूरी सफाई से बढ़ी परेशानी, दुकानों में घुसा नाली का गंदा पानी
अंबा बाजार में हल्की बारिश ने ही एनएच 139 पर बनी नालियों की सफाई की पोल खोल दी। बुधवार को हुई थोड़ी बारिश के बाद औरंगाबाद रोड की कई दुकानों में नाली का गंदा पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। कई घरों के सामने जलजमाव हो गया। बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बुधवार की शाम पांच बजे तक जलजमाव की स्थिति रही। लोग सिस्टम और अधिकारियों को कोस रहे.