कुटुंबा: रिसियप के मंगुराही में शादी के दो महीने के अंदर दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, समान न मिलने पर हत्या का आरोप
रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में शादी के महज दो महीने के भीतर ही एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर देने का आरोप मायके वालों ने लगाया है। इस मामले में मृतिका 20 वर्षीय पुष्पा कुमारी के भाई गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के करमौन निवासी शत्रुघन कुमार के फर्दबयान पर सोमवार की शाम चार बजे रिसियप थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।