कुटुंबा: बनने के साथ ही उखरकर बिखरने लगी सड़क पर बिछाई गई गिटिंया, अनियमितता से आक्रोश, नई सड़क की बदहाली देख भड़के एसई
कुटुंबा-माली पथ स्थित प्राईमरी स्कूल देवरिया से सुही नियर पैक्स गोदाम तक जानेवाली सड़क बनते के साथ टूट कर बिखरने लगी है.सड़क पर बिछाई गिटिंया उखड़कर किनारे चली गई है.यहीं नहीं जगह-जगह पर सड़क नीचे की ओर दबने लगा है.इसका मुख्य वजह है सड़क किनारे साईड फिलिंग ठीक से नहीं किया गया.सड़क के फ्लैंक्स कंप्लीट करने में कोताही बरती की गई है.