कुटुंबा: अंबा में 'बदलो सरकार, बदलो बिहार' यात्रा के लिए समीक्षात्मक बैठक, 19 जून को अंबा में जनसभा का होगा आयोजन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी द्वारा बुधवार की अंबा में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मंटू कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षात्मक बैठक में बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा में शामिल नेताओं द्वारा आगामी 19 जून को 3:30 बजे शाम में अंबा नबीनगर रोड बस स्टैंड पर एक जनसभा का आयोजन किया गया है।