किशनगंज पुलिस लौटा रही लोगों के चेहरे पर मुस्कान।
ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा किशनगंज जिला में विशेष अभियान चलाकर लोगों का खोया हुआ कुल 53 मोबाइल फोन को किया गया बरामद जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 14 लाख रूपये है।
किशनगंज पुलिस के द्वारा अप्रैल 2026 से अब तक 159 मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारकों को वापस किया गया जिसकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 41 लाख 20 हजार रूपये है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार चलाया जा रहा है "ऑपरेशन मुस्कान" ।
पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा जिला में खोया / गुमशुदा / चोरी के मोबाइल बरामदगी के लिये सभी थाना के अपर थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई का टीम गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
किशनगंज जिला के 15 थाना क्षेत्र से Vivo, Poco, Redmi, Xiaomi, Realme, One plus, Oppo, Samsung, Iqoo, Motorola, Nothing and Infinix आदि कंपनियों का लगभग 14 लाख मूल्य का मोबाइल फोन किया गया बारामद।