बाह: बाह के तीन गांवों में 7.18 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, सांसद ने सुंसार में ग्रामीणों के साथ मनाई छोटी दीपावली
बाह विधानसभा के तीन गांवों को सड़क निर्माण की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7.18 करोड़ रुपये की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी तीन सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें मंसुकपुरा से सुंसार तक चार किमी, बराह से धांधूपुरा तक एक किमी और क्योरी बीच का पुरा तक दो किमी सड़क बनाई जाएगी। शनिवार रात 8 बजे सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन गांवों के ग