यमुनानगर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस, हवन-यज्ञ व भंडारे का हुआ आयोजन
यमुनानगर। श्री विश्वकर्मा सभा (रजि.), यमुनानगर की ओर से मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रादौर रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर, विश्वकर्मा चौक के नजदीक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे आचार्य श्री रामपाल आर्य के सानिध्य में हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का गुणगान किया। भजनोपदेशक श्री सुखपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती एवं श्री अमित कुमार धीमान, सेफ्टी ऑफिसर, इंजेक, यमुनानगर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती एवं श्री विक्रम धीमान, प्रोपराइटर श्री विश्वकर्मा प्लाई बोर्ड, जगाधरी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती एवं श्री बलदेव सिंह धीमान, प्रोपराइटर दीप इंटरप्राइजेज, इंजेक, यमुनानगर ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के समापन पर दोपहर 1:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्री विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
कार्यक्रम में सभा की ओर से ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद:
राम कुमार धीमान – फाउंडर मेंबर।
विजय कुमार धीमान – फाउंडर मेंबर।
सुंदर लाल धीमान – एडवोकेट एवं कानूनी सलाहकार।
चमन लाल धीमान – एडवोकेट एवं चेयरमैन।
राजपाल धीमान – प्रधान।
कमलेश धीमान – उपप्रधान।
राम रल धीमान – जनरल सेक्रेटरी।
लखन धीमान – संयुक्त सचिव।
सतीश कुमार धीमान – कोषाध्यक्ष।
दीप चन्द्र धीमान – सदस्य।
गोपाल कृष्ण धीमान – सदस्य।
मदन लाल धीमान – सदस्य।
राम कुमार धीमान (चाऊवाला) – सदस्य।
अनन्त राम धीमान – सदस्य।
नरेन्द्र कुमार धीमान – सदस्य।
डॉ. पवन कुमार धीमान – सदस्य।
रामपाल आर्य – सदस्य।
श्री विश्वकर्मा सभा (रजि.), यमुनानगर की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – गुलशन धीमान
Ambala, Ambala | Nov 10, 2026