खुरई: बनहट गांव में जमीन ना बेचने पर 4 युवकों ने एक युवक को पीटा, थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | May 26, 2025 सोमवार शाम लगभग 7 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनहट गांव निवासी 27 वर्षीय युवक कृष्ण गोपाल चढ़ार ने रिपोर्ट लिखाई कि जमीन नहीं बेचने पर गांव कल्लन, मोहन, बबलू और प्यारे लाल चढ़ार ने उसके साथ लाठी, डंडों और लात घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।