खुरई: सोयाबीन की तुलाई में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले भारती ट्रेडर्स व तुलावट के खिलाफ शहरी थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | May 26, 2025 सोमवार शाम लगभग 6 बजे शहरी थाने में नवीन कृषि उपज मंडी के भारती ट्रेडर्स संचालक और तुलावट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल 9 मई को दो किसानों के सोयाबीन की तुलाई के समय ट्रेडर्स संचालक और तुलावट के द्वारा मिलीभगत कर 55 की जगह 60 किलो तौल कर किसानों से धोखाधड़ी की जा रही थी। किसानों ने मंडी में की थी शिकायत, मंडी सचिव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज