गुन्नौर: गांव नंदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जुनावई पुलिस ने 7 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी नवाब सिंह ने करीब 5 वर्ष पहले प्लॉट खरीदा था। जिसकी बुनियाद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भर ली थी। उसी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विक्रेता और खरीदार के बीच विवाद चल रहा था। बीते सोमवार को नवाब सिंह अपने सहयोगियों के साथ प्लॉट पर पहुंचकर टूटी हुई दीवार की चिनाई कर रहे थे।