पाली: थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में ग्राम बेटना के दो आरोपियों पर की शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Jun 2, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेटना निवासी दो आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें मंगलवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।