भीलवाड़ा: नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में खतरा, सिर पर मंडरा रहा हादसे का साया, आमजन की जान जोखिम में
भीलवाड़ा। नगर निगम परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन को भारी परेशानियों और खतरे के बीच पहुंचना पड़ रहा है। छत वाले बरामदे में चल रहे निर्माण कार्य के कारण हालात इतने खराब हैं कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।मौके पर लगे बांस-बल्लियों और लोहे के पाइप इतने नीचे हैं कि आने-जाने वाले लोगों को सिर झुकाकर गुजरना पड़ रहा है।