ज्ञानपुर: डीएम ने सौ बेड संयुक्त चिकित्सालय में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, अनियमितता मिलने पर एफआईआर का दिया निर्देश
भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बुधवार को लगभग 12 बजे केशवपुर, सरपतहां स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चिकित्सालय के निर्माण कार्य में अनियमितता पाया। निर्माण कार्य में ईंट, सीमेंट, और बालू की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं थी।