ज्ञानपुर: ऊंज थाना क्षेत्र में महिला ने अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा रेलवे लाइन पर अपनी दो वर्ष की बेटी के साथ 25 वर्षीय महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। पुलिस ने मां बेटी के दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि अबोली ब्लॉक क्षेत्र के दानुपुर निवासी बुलेंद्र बिंद सूरत में शटरिंग का काम करता था।