ज्ञानपुर: भदोही कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना
अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगल वार को दस 11 बजे किसानों ने कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मंगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। किसानों की मांग है कि बिजली विधेयक समाप्त हो और स्मार्ट मीटर लगाया जाना बंद हो। सभी कर्मचारियों की पेंशन बहाल हो। बिदा मास्टर प्लान रद्द हो।