ज्ञानपुर: औराई के दलपतपुर के मुसहर समाज ने आधार कार्ड बनवाने की उठाई मांग
जनपद भदोही के औराई क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर के मुसहर समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर आधार कार्ड बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आधार कार्ड के अभाव में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मुसहर समाज के लोगों का कहना है कि उनके समुदाय के अधिकांश लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है।