मंझनपुर: बिसारा में नंद नंदोई की गलत हरकतों से परेशान भाभी ने घर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा, सभी कैमरे तोड़कर की मारपीट व लूटपाट
बिसारा गाँव की एक महिला अपनी दो नंदों व नंदोईयों की गलत हरकतों से परेशान है। महिला का आरोप है कि उसके नंदोई उस पर बुरी नियत रखते है पति से कहकर उसने पूरे घर में 6 सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा देखकर नंद नंदोई ने पहले डंडा लेकर सभी कैमरों को तोड़ा फिर घर में घुसकर मारपीट करते हुए लूटपाट कर भाग निकले।