मंझनपुर: मवई में आम रास्ता बना 'प्राइवेट संपत्ति', दबंगों ने दीवार और छप्पर डालकर किया कब्जा, प्रशासन खामोश #jansamasya
कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम सभा कनैली के मवई गांव में आमजन के आने-जाने वाले वर्षों पुराने इंटरलॉकिंग मार्ग पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मंगलवार को समय 1 बजे ज्ञापन सौंपकर बताया कि यह रास्ता भैरवा और कनैली गांव को जोड़ने वाला सार्वजनिक संपर्क मार्ग है, जिससे मवई समेत कई गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना होता है।