मंझनपुर: मंझनपुर एसपी कार्यालय पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि उसके सगे भाई भतीजे ने नाबालिक बेटी से छेड़खानी की और उसे पीटा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर मंगलवार दोपहर शिकायत करने के लिए अनूप केशरवानी पहुंचे थे। बताया कि उनका भतीजा सूजल केसरवानी अपने साथी के साथ उनकी नाबालिक बेटी से छेड़खानी कर रहा था।बताया उसका भाई संजय केसरवानी भी आ गया और इन सब ने मिलकर मुझे मारा पीटा है तथा धमकी भी दी है। कई बार पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।