मंझनपुर: मंझनपुर के पाता में डॉक्टर की ज़मीन पर दबंगों का कब्ज़ा, जातिसूचक गालियाँ और धमकियाँ, सीएम व डीएम से इंसाफ की गुहार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ पद पर कार्यरत डॉक्टर नीलिमा सोनकर को अब न्याय के लिए प्रशासनिक चौखट पर भटकना पड़ रहा है। मूल रूप से कौशांबी जनपद के ग्राम पल्टीपुर मजरा अंदावाँ निवासी डॉक्टर ने एक ज़मीन विवाद में स्थानीय दबंगों पर जबरन कब्जा, जातिसूचक अपशब्द और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।