मंझनपुर: मंझनपुर में एएसपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी, सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया
मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में मंगलवार को समय करीब 1:30 अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जनपद के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में व्यापारियों ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था व आपराधिक घटनाओं को लेकर अपनी चिंताएं साझा की। एएसपी ने व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।